{"_id":"615766b98ebc3e06186029ca","slug":"bus-service-udhampur-news-jmu244879260","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर से मनवाल-दयालाचक रूट से पठानकोट के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर से मनवाल-दयालाचक रूट से पठानकोट के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। लंबे इंतजार के बाद उधमपुर से जेकेआरटीसी ने बस सेवा को शुरू कर दिया है। चैंबर आफ कामर्स और शहरवासियों की मांग के बाद शुक्रवार को उधमपुर से पहली बार मनवाल-दयालाचक रूट से पठानकोट के लिए बस रवाना हुई। चैंबर ऑफ कामर्स का कहना है कि जल्द ही दिल्ली के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी।
चैंबर ऑफ कामर्स की तरफ से 23 सितंबर को जेकेआरटीसी के जनरल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें मांग की गई थी कि उधमपुर से पठानकोट के लिए बस सेवा को शुरू किया जाए। उधमपुर से पठानकोट के लिए मनवाल व दयालाचक के रास्ते शार्ट कट रास्ता है। इससे उधमपुर के लोगों के लिए पठानकोट पहुंचना आसान होगा। इस मांग को जेकेआरटीसी के जनरल मैनेजर ने उपराज्यपाल के समक्ष रखा और उन्होंने इसको मंजूरी दे दी।
मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को पठानकोट के लिए पहली बार बस सेवा शुरू हो गई। जब बस को टाउन हाल के पास से रवाना किया गया, तो मौके पर चैंबर आफ कामर्स के प्रधान शाम स्वरूप कल्सोत्रा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र सरकार की तरफ से 95 नई बसें मिली है। इन बसों को विभिन्न रूटों से चलाया जा रहा है। इनमें से एक बस पठानकोट के लिए शुरू की गई। इससे उधमपुर के व्यापारी और विद्यार्थी वर्ग को बहुत ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन
पठानकोट के लिए डीएमयू बंद होने के कारण व्यापारी और विद्यार्थी वर्ग बहुत ज्यादा परेशान था। लेकिन अब इनको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द जेकेआरटीसी की तरफ से दिल्ली और हरिद्वार के लिए भी बस को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जेकेआरटीसी का उधमपुर में कोई कार्यालय नहीं है। इससे बुकिंग में परेशानी हो रही है। सभी डीसी से मुलाकात कर गोल मार्केट में पुराने कार्यालय को खोलने की अनुमति मांगेेंगे।
कार्यालय के खुलने के बाद बस की बुकिंग करवाना आसान हो जाएगा। बस सेवा शुरू होने पर व्यापार मंडल ने खुशी जाहिर की है। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि उनकी तरफ से इस मांग को कई बार सरकार के सामने रखा गया था।