{"_id":"61f82ad160a96501cb732adf","slug":"budget-udhampur-news-jmu252927930","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट पर महंगाई व व्यापारियों का भी ध्यान रखे सरकार ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम बजट पर महंगाई व व्यापारियों का भी ध्यान रखे सरकार ।
विज्ञापन
आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष:- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। आम बजट में सरकार महंगाई व व्यापारियों पर भी ध्यान दे। कोरोना के चलते पाबंदियों ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। आम बजट में महंगाई को काबू करने और व्यापारियों को कर व ऋण में राहत देने की मांग चिनैनी व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्षों ने की है।
उन्होंने कहा है कि कोरोना के चलते लागू की गईं पाबंदियों से व्यापारी वर्ग को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने भी व्यापारियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्हें ऋण की किस्तें बंदी में भी चुकता करनी पड़ीं। मध्यम वर्ग के लोगों को घर का खर्चा चलाने के लिए भी दिक्कतें हुई। जबकि, बढ़ती महंगाई पर अंकुश नहीं लगा। ऐसे में सरकार को इस आम बजट में व्यापारी वर्ग को राहत देनी चाहिए।
----
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता ने कहा कि बजट में महंगाई पर काबू पाने और कोरोना के चलते हुई परेशानियों पर सरकार व्यापारी वर्ग पर ध्यान दे। कोरोना के चलते हुई बंदी ने व्यापार की कमर तोड़ दी है। ऐसे में सरकार करों में छूट दे, ताकि व्यापारी राहत पा सकें।
विज्ञापन
----
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष हेम राज गुप्ता ने कहा कि मध्यम वर्ग को भी सरकार राहत दे। कोरोना काल में व्यापारियों को परेशानी हुई हैं। सरकार ने मध्यम वर्ग की ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि इस बजट में भी इनकी अनदेखी हुई तो उससे यह साफ हो जाएगा कि सरकार को इनकी कोई फिक्र नहीं है।
----
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि महामारी में व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई है। सरकार को टैक्स में भी छूट देनी चाहिए, और व्यापारी वर्ग की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
----
व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सरकार के आम बजट में महंगाई पर काबू पाने का हल होना चाहिए, जिससे रसोई के गड़बड़ाए बजट में राहत मिले। रसोई गैस और खाने की चीजों पर भी राहत देनी चाहिए। साथ ही व्यापारियों को ऋण में कुछ राहत की घोषणा होनी चाहिए।

आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष:- संवाद ,- फोटो : UDHAMPUR