फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bsnl employee protest on road

धरने पर रहे बीएसएनएल कर्मी

Thu, 23 Apr 2015 11:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर
अमर उजाला/ब्यूरो, उधमपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
bsnl employee protest on road

अपनी मांगों के समर्थन में बीएसएनएल कर्मचारियों ने बुधवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। दो दिवसीय आंदोलन में कर्मचारियों ने उपकरणों कर संख्या बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के अनुसार उपभोक्ताओं को दूरसंचार सेवा सही से नहीं नहीं मिल रही है। सिगनल की समस्या सबसे अधिक है। टावर और उपकरणों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए पहले भी कहा गया, लेकिन इसका निदान अब तक नहीं किया गया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार विभाग से सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उपकरण खरीदने की मांग की जा चुकी है।  कर्मचारियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी को संबोधित करते हुए सुभाष शर्मा ने आरोप लगाया कि बीएसएनएल का निजीकरण करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ रही हैं। सरकार को बीएसएनएल की सेवाओं का विस्तार करने के लिए वित्तीय सहायता देने, सहायक कंपनी द्वारा टावर नहीं लगाने निदेशकों के पद भरने, ट्राई की सिफारिश रद्द करने, मजदूर विरोधी नीतियां रद्द करने, बीएसएनएल को मुफ्त स्पेक्ट्रम आवंटित करने, फोर जी सेवाएं शुरू करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed