फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bridge damage

Udhampur News: पुल निर्माण के दौरान ढांचा गिरने से मिस्त्री सहित चार मजदूर घायल

Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 17 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
bridge damage
कुद-चिनैनी नाले पर बन रहा है पुल, अचानक ढांचा नीचे गिरने से हुआ हादसा
विज्ञापन

ढांचा गिरने के बाद अफरातफरी मची, स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। चिनैनी तहसील के तहत कुद-चिनैनी नाले पर बन रहे नए पुल निर्माण कार्य के दौरान पुल का ढांचा गिरने से उस पर कार्य कर रहे मिस्त्री सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए चिनैनी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चिनैनी के निकट श्मशानघाट के पास चिनैनी-कुद नाले पर चिनैनी-ऐला गांव को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कार्य जारी था कि अचानक ढांचा नीचे गिर गया और ढांचे के साथ ही उस पर कार्य कर रहे मिस्त्री व मजदूर भी नाले में गिरकर घायल हो गए। पुल और नाले के बीच की ऊंचाई करीब 10 फुट ही थी यदि ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ढांचा गिरने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से चिनैनी से एंबुलेंस मंगवाई गई। घायलों की पहचान रोमेश चंद्र (40) निवासी अखनूर, बभानी (38) निवासी उत्तराखंड, मोहम्मद बिनिया (46) बेश्टी चिनैनी, मोहम्मद रफीक (45) गूल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।पुल को दी गई स्पोर्ट ढीली होने से ढांचा गिर गया है। वहीं हादसे के बाद चिनैनी एसडीएम, तहसीलदार, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, लोक निर्माण विभाग की टीम ने मौके का दौरा कर हादसे का जायजा लिया।
विज्ञापन

सुरेश भारती, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed