{"_id":"e849baab24f9e92306cebc05859c1773","slug":"breaking-locks-of-shops-clean-hand-over-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों के ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sun, 21 Sep 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बिल्लन बावली इलाके में शुक्रवार देर रात को चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं शहर में दिन ब दिन बढ़ रहे चोरी के मामलों को लेकर शहरवासी चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजे जब राकेश गुप्ता और मदन लाल अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर में लगाए तालों को टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए। दुकानों के अंदर जाकर जब दोनों ने देखा तो पाया कि चोर अंदर से नकदी और सामान पर हाथ साफ कर गए थे।
विज्ञापन
राकेश गुप्ता ने बताया कि चोर दुकान के अंदर से करीब 15 हजार नकद व सामान ले गए है। जबकि मदन लाल ने बताया कि चोर उसकी दुकान के अंदर से करीब बारह हजार रुपये नकद व सामान ले गए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं दिन ब दिन बढ़ रही चोरियों को लेकर शहरवासी चिंतित हो चुके हैं। शहरवासियों का कहना है कि करीब सप्ताह पहले चोरों ने दीवार तोड़ कर जूतों के शो रूम से हजारों की नकदी व सामान पर हाथ साफ किया था। पिछले महीने भी चोरों ने शहर के बीच कुछ दुकानों को अपना निशाना बनाया था। लंबे समय से शहर में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। जिस स्थान पर पुलिस का पहरा होता है, वहां पर भी चोरी के मामले सामने आ रहे हैं।