{"_id":"57d710494f1c1b193bd47d96","slug":"bpl-families-to-get-free-power","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवारों के लिए खुशखबरी, मिलेगी मुफ्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल परिवारों के लिए खुशखबरी, मिलेगी मुफ्त बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
बिजली परियोजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले (बीपीएल) परिवारों को नए वर्ष का तोहफा देने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
जनवरी 2017 से राज्य के 7.36 बीपीएल लाख परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी। सरकार नए वर्ष में बीपीएल परिवारों को निर्धारित किराया माफ करने के साथ ही तीस यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय किया है।
पहले बजट में इसका प्रवाधान रखा गया था, जिसे लागू करने के लिए व्यापक योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिन्होंने बिजली विभाग से रजिस्टर कनेक्शन ले रखे हैं।
विज्ञापन
राज्य में 7.36 लाख बीपीएल परिवार
Electricity
- फोटो : Demp Pic.
जानकारी के मुताबिक राज्य में हर वर्ष 46 प्रतिशत बिजली आमद और वितरण में बर्बाद होती है। इसमें बिजली चोरी भी शामिल है।
बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में सीएपीडी विभाग के सर्वे के मुताबिक 7.36 लाख परिवार बीपीएल परिवार हैं। अगर बीपीएल परिवारों को इस योजना का लाभ उठाना है, तो उन्हें मीटर कनेक्शन लेना होगा।
योजना के मुताबिक बिजली विभाग रजिस्टर बीपीएल परिवार से निर्धारित बिल नहीं वसूलेगा, जबकि उनके द्वारा खर्च की गई पहली तीस यूनिट बिजली उन्हें किराया नहीं देना पड़ेगा। इतना ही नहीं, बाकी बची यूनिट का किराया भी उन्हें न्यूनतम दर पर चुकाना होगा।
मौजूदा समय में बीपीएल परिवारों को हर माह में तीन से चार सौ रुपये के बीच का बिल चुकाना पड़ता है। सरकार की इस योजना के लागू होने के बाद बीपीएल रजिस्टर परिवारों को इसका पूरा लाभ मिलने की संभावना है।