{"_id":"8e3aab727702a6e4ec7c16e99f48fd09","slug":"body-recovers-from-channel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से शव बरामद, नहीं हो पाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से शव बरामद, नहीं हो पाई पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Mon, 30 Nov 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी इलाके में पेट्रोल पंप के नजदीक रविवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर टिकरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए पीएचसी टिकरी में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार दोपहर करीब दो बजे टिकरी पुलिस को किसी ने सूचना दी कि नाले में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जहां जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मरने वाले की उम्र 35-40 के करीब है। उसने हरे रंग की टी शर्ट और पेंट पहनी है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन
लेकिन शव में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि व्यक्ति ने हाथ और पांव में नेल पालिश लगाया हुआ था। जिसको लेकर पुलिस को संभावना है कि शायद व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पीएचसी टिकरी में रखा हुआ है।