{"_id":"62489718a72a403b775897b5","slug":"body-found-udhampur-news-jmu256989472","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईडी विस्फोट में गंवाए कान, नाले से शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईडी विस्फोट में गंवाए कान, नाले से शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कघोट इलाके में शनिवार को नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति की पहचान काकु राम पुत्र डोडी राम निवासी कघोट के रूप में हुई। यह व्यक्ति कुछ समय पहले उधमपुर में हुए आईईडी धमाके में घायल हुआ था। धमाके में इसके सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई थी। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार काकु राम शुक्रवार रात को घर से अचानक गायब हो गया। सुबह जब परिवार ने उसे घर में नहीं पाया तो देखा तो तलाश शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों ने करीब 11 बजे उसका शव दो सौ फीट गहरी खाई में पड़ा देखा। लोगों ने परिवार को सूचना देने के साथ पुलिस को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी रामनगर ले पहुंचाया, जहां दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिवार के हवाले कर दिया।
कघोट के रहने वाले बीडीसी सदस्य देस राज ने बताया कि मृतक वर्षों से उधमपुर में पांडी (माल ढुलाई श्रमिक) का काम करता था। बीते दिनों उधमपुर के सलाथिया चौक पर हुए आइईडी विस्फोट में उसके कान के परदे खराब हो गए थे। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उधमपुर से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था। वहां कुछ दिन के उपचार के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया। लेकिन, घर पहुंचने के बाद काकू घर की आर्थिक स्थिति को लेकर मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्या ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घरवालों के साथ जम्मू में डॉक्टर से कान की जांच करवाने गया था। वापस आने के बाद उसने रात को खाना खाया और सो गया। रात को करीब 12 बजे काकु राम घर से कहीं चला गया। सुबह जब उसको तलाश किया तो घर से करीब तीन सौ मीटर दूर नाले से उसका शव बरामद हुआ।