{"_id":"618ac325b6d7f90813374913","slug":"body-found-udhampur-news-jmu247507913","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से महिला का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नाले से महिला का शव बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के जंगलगली इलाके से सोमवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएचसी टिकरी पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया।
पुलिस को जांच में पता चला कि सुबह महिला घर से लापता हुई थी, और शाम को उसका शव नाले से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने लक्ष्मी देवी (40) पत्नी प्रकाश सिंह का शव नाले में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना टिकरी पुलिस को दी। चौकी से जंगलगली के दूर होने के कारण रात को पुलिस मौके पर पहुंच पाई। इस बीच महिला का पति भी मौके पर पहुंच गया था।
पुलिस ने शव को रात करीब 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी पहुंचाया। जहां पुलिस को मृतक महिला के पति ने बताया कि सुबह दवाई लेने के लिए पत्नी घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसने पत्नी को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शाम को कुछ ग्रामीणों ने नाले से शव मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
उसने बताया कि पत्नी कई दिनों से बीमार थी, और उसका उपचार चल रहा था। उसकी मानसिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।