{"_id":"605cdec88ebc3ec4840c6b55","slug":"blow-the-shutter-of-the-shop-and-blow-oil-ghee-cans-udhampur-news-jmu2321324137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़ कर तेल, घी के डिब्बे उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर तोड़ कर तेल, घी के डिब्बे उड़ाए
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। पंचायत कैंबल डंगा के कालटा गांव में चोरों ने बीती रात किराना की दुकान का शटर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि चोर दुकान में पड़े चार हजार रुपये के तेल और देसी घी के डिब्बे उड़ाने में सफल रहे हैं। वहीं, पुलिस ने जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दो माह में कालटा गांव में चोरी की तीसरी वारदात है।
दुकानदार आसिफ ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह के समय मिली। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया गया था। दुकान के अंदर से कुछ तेल और देसी घी के डिब्बे गायब थे। जबकि गल्ले में पड़ी नकदी और चिल्लर को निशाना नहीं बनाया है। चोरी की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि शहरी इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ने के बाद अब चोरों ने ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया गया है।
इससे ग्रामीण दहशत में हैं। दो माह के भीतर कालटा गांव में चोरों ने दिनदहाडे़ दो घरों में चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया है। इनमें लाखों रुपये की नकदी व सामान पर हाथ साफ किया है। यह तीसरी वारदात है, जहां चोरों ने घर के साथ में बनी दुकान का शटर तोड़कर चोरी की है। इसलिए पुलिस और प्रशासन से मांग है कि गांव में भी पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मौके पर पहुंची रैंबल पुलिस ने एचएचओ के नेतृत्व में स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।