फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bloody clash

Udhampur News: इमाम की नियुक्ति को लेकर खूनी झड़प, एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
bloody clash
डोडा के अपर भेली इलाके में माहौल तनावपूर्ण, युवती सहित चार लोगों को मामूली चोटें
विज्ञापन

डोडा। अपर भेली में नमाज के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। इमाम की नियुक्ति को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात खूनी झड़प तक पहुंच गई। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक युवती सहित चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
अस्पताल में उपचाराधीन घायल मोहम्मद अयूब ने बताया कि नए इमाम की नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा था। नमाज के दौरान दूसरे पक्ष ने अचानक हमला कर दिया। उनका आरोप है कि उन पर हथियार से वार किए गए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलावर गुट के कुछ लोग इलाके में डर का माहौल बना रहे हैं। वे संदिग्ध संबंधों का हवाला देकर धमकियां देरहे हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन,एसएसपी डोडा और उ से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed