फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BLOOD DONATION CAMP ORGANISED IN UDHAMPUR

जम्मू-कश्मीर में रक्तदान कर जिंदगियों की हिफाजत का लिया संकल्प

Thu, 15 Jun 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/उधमपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
BLOOD DONATION CAMP ORGANISED IN UDHAMPUR
रक्तदान शिविर का आयोजन - फोटो : Amar Ujala

विश्व रक्तदान दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल उधमपुर और रेड क्रास सोसाइटी की तरफ से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में शहरवासियों ने मानवता की सेवा हेतु रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. नरेंद्र भत्याल मुख्य मेहमान थे।

विज्ञापन


डा. नरेंद्र भत्याल ने दोपहर के समय रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद एएनएमटी स्कूल के विद्यार्थियों और शहरवासियों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान डा. नरेंद्र भत्याल ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि रक्तदान कर हम दूसरों की कीमती जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग कमजोरी के डर से रक्तदान नहीं करते हैं, लेकिन यह सिर्फ उनके मन का भ्रम है। रक्तदान करने के चंद दिनों के बाद ही शरीर में नया रक्त तैयार हो जाता है और फिर रक्तदान करने वाला तीन महीने के बाद फिर से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगे आकर रक्तदान करें। एएनएमटी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के  जरिए भी रक्तदान का संदेश दिया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट रेड क्रास सोसाइटी के सचिव डा. वीपी शर्मा व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed