फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   block day

त्रिगाम में डीसी ने कई मामलों का किया निपटारा

विज्ञापन
block day
किश्तवाड़। जिले के त्रिगाम ब्लॉक में बुधवार को डीसी अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पीआरआई के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडलों ने डीसी को मांगों, मुद्दों और समस्याओं से अवगत करवा कर समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

विभिन्न जगहों पर इस साप्ताहिक दिवस पर 74 डोमिसाइल सर्टिफिकेट, 24 आय प्रमाण पत्र, 16 जाति प्रमाण पत्र, 19 आरबीए प्रमाणपत्र, दो कानूनी वारिस और 25 चरित्र प्रमाण पत्र लाभार्थियों को जारी किए गए। ब्लाक दिवस पर जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में विभिन्न सार्वजनिक वितरण सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के अलावा स्थानीय शैक्षिक, स्वास्थ्य और सड़क, बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन के संबंध में क्षेत्रवार मांगों पर प्रकाश डाला। सुनवाई के बाद डीसी ने मौके पर ही अधिकांश शिकायतों का निवारण किया, साथ ही अन्य शिकायतों का जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीसी ने क्षेत्र में दूरसंचार और रोड कनेक्टिविटी सुविधा के बारे में संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। पीएमजीएसवाई के तहत एक व्यापक परियोजना तैयार की जाएगी, जिसमें सभी आवासों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यालय में रह कर लोगों की समस्याओं का निदान करें। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष त्रिगाम श्रीचंद, सहायक आयुक्त विकास किशोर सिंह कटोच, डीएसडब्ल्यूओ तारिक परवेज काजी, तहसीलदार प्रमोद कुमार, डीडीसी सदस्य ओम प्रकाश, सीईओ अशोक कुमार, डीवाईएसएसओ खैराती लाल, डीएचओ मुश्ताक अहमद वानी, सीएओ भगवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तहसीलदार छात्रू सुमन शर्मा और बीडीओ अनीस वानी की अध्यक्षता में छात्रू में भी ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों की समस्यासओं का निदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed