फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: तहसील कार्यालय मार्ग बना नाला, जलभराव से राहगीर परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। रविवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद वार्ड नंबर दस तहसील कार्यालय के बाहर सड़क पर भारी जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील कार्यालय के साथ बहने वाले नाले में बारिश के पानी का तेज बहाव आने के बाद पानी सड़क पर फैल गया। देखते ही देखते पूरा मार्ग पानी से लबालब हो गया। कुछ समय के लिए सड़क ने नाले का रूप ले लिया, जिससे यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा बन गया। मार्ग पर पानी भरने के कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मार्ग पर बह रहे पानी में से गुजरते रहे। वहीं, सुबह भगवान नरसिंह मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालु भी सड़क पर पानी का बहाव कम होने का इंतजार करते रहे। तेज बहाव के बीच मार्ग पार करना किसी खतरे से कम नहीं था। वार्ड नंबर दस के स्थानीय निवासी सुनील जंडियाल ने रामनगर प्रशासन और नगर पालिका से नाले की जल्द सफाई करवाने तथा पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं करवाई गई तो आने वाली बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है ताकि नाले में जलभराव की समस्या दोबारा पैदा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed