{"_id":"6206b3a499cc8927c0465326","slug":"black-tapping-udhampur-news-jmu253645823","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल के पहले सप्ताह से डलेगा शहर की सड़कों पर तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल के पहले सप्ताह से डलेगा शहर की सड़कों पर तारकोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य से बदहाल हुई शहर की सड़कों पर तारकोल डालने का काम अप्रैल 2022 के पहले सप्ताह से शुरू होगा। मौजूदा समय में यूईईडी तापमान में गिरावट के कारण तारकोल डालने का काम नहीं कर पा रहा है। यह कार्य करीब दो महीने से बंद है।
शहर में करीब तीन वर्षों से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। तब से ही शहर में सड़कों व गलियों की हालत खराब है। कई मोहल्लों में ऐसी सड़कें हैं, जहां सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद एक वर्ष से अधिक समय से तारकोल नहीं डाला गया है। इसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाउसिंग कॉलोनी सहित कई स्थानों पर इसको लेकर प्रदर्शन कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
दो दिन पहले ही हाउसिंग कॉलोनी में लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन कर जल्द सड़कों की हालत सुधारने की मांग की थी। इसी को लेकर सीवरेज एंड ड्रेनेज डिवीजन ने अधिसूचना भी जारी है, जिसमें बताया गया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह से शहर में सड़कों पर तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी हो जाएगी, तो मौसम तारकोल डालने के लिए अनुकूल होगा।