फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BJYM vocal in protest against terrorist attack at BJP leader's house in Rajori

राजोरी में भाजपा नेता के घर आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो मुखर

विज्ञापन
BJYM vocal in protest against terrorist attack at BJP leader's house in Rajori
उधमपुर। राजोरी में भारतीय जनता पार्टी के नेता पर किए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चो (भाजयुमो) के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वीनस चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर में हमले कर हालात को खराब करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन भाजपा सरकार इसमें कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

दोपहर के समय भाजयुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुशांत गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार आतंकवादी भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। कश्मीर में कई भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई है। वहीं अब जम्मू संभाग में हमले किए जाने लगे हैं। राजौरी में आतंकवादियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह के घर पर ग्रेनेड फेंक कर हमला किया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। आतंकवादी अब बच्चों को भी छोड़ रहे हैं। यह सब पाकिस्तान के इशारे पर किया जा रहा है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में शांति को सहन नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

अब समय आ गया है कि भारत सरकार इसको लेकर कोई सख्त कदम उठाए। भाजयुमो इस तरह के आतंकी हमलों को किसी तरह से भी सहन नहीं करेगा और इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर आवाज बुलंद करेगा। उनकी उपराज्यपाल से अपील है कि भाजपा के नेताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि कोई इस तरह से हमला न कर सके। इसके साथ आतंकवादियों के सफाए के लिए विशेष तौर अभियान चलाया जाए। सबको पता है कि पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस को लेकर ही यह हमले कर रहा है, लेकिन हमारे सुरक्षाबल पाकिस्तान को इसमें कामयाब नहीं होने देंगे। भाजपा की मांग है कि राजोरी में हमला करने वाले आतंकी को पकड़ने के साथ आतंकी की मदद करने वाले स्थानीय निवासी को भी पकड़ कर सख्त सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed