{"_id":"60578f168ebc3e8d033458bb","slug":"bjp-organized-conference-to-celebrate-victory-in-ddc-election-udhampur-news-jmu231827834","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सम्मेलन आयोजित कर मनाया डीडीसी चुनाव में जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सम्मेलन आयोजित कर मनाया डीडीसी चुनाव में जीत का जश्न
विज्ञापन
उधमपुर। डीडीसी चुनाव में जीत भाजपा और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से मिली है। इसलिए विजेता सदस्य, नेता और कार्यकर्ता जनता के विश्वास को बरकरार रखें। इसके साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करने और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का प्रयत्न करें यह अपील पूर्व मंत्री पवन कुमार गुप्ता ने की है।
रविवार को भाजपा की तरफ से डीडीसी चुनाव में 11 सीटें जीतने का जश्न सम्मेलन के तौर पर मनाया गया। इसमें डीडीसी चेयरमैन, डीडीसी सदस्यों सहित पूर्व विधायकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक पवन कुमार गुप्ता की तरफ से किया गया।
उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय एवं परिश्रम का उत्कृष्ठ उदाहरण है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक योजनाबद्ध तरीके और तीव्र गति से प्रत्येक लाभार्थी के द्वार तक पहुंचाना उनकी समाज के प्रति सेवा भाव को दर्शाता है। कोरोना संकट जैसी विपरीत परिस्थितियों में अपने कार्यों के प्रति निष्ठा व कर्तव्य बोध का एहसास कराती है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं विनम्र प्रार्थना की इस जीत रूपी लहर को आगामी विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रखेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक आरएस पठानिया, पूर्व विधायक रियासी बलदेव शर्मा, छज्जू राम शास्त्री, धर्मवीर गुप्ता, डीडीसी चेयरमैन लाल, नगर परिषद प्रधान डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, रोहित सेठी आदि मौजूद रहे।