फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Bjp Leaders Gone Srinagar in Train

कटड़ा-कश्मीर रेल लिंक : पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने की विशेष ट्रेन यात्रा

विज्ञापन
Bjp Leaders Gone Srinagar in Train
ट्रेन में यात्रा करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता।
- प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल कटड़ा से गया कश्मीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे और कटड़ा-श्रीनगर रेल मार्ग को हरी झंडी देने से पहले भाजपा नेताओं ने मंगलवार को एक विशेष निरीक्षण यात्रा की। पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने कटड़ा से ट्रेन में सवार होकर कश्मीर के लिए प्रस्थान किया। इस निरीक्षण दल का मुख्य लक्ष्य प्रस्तावित रेल मार्ग की जमीनी स्थिति का आकलन करना, स्टेशनों के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना तथा संभावित तकनीकी चुनौतियों की पहचान करना था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने रवानगी से पहले कहा, यह सिर्फ एक निरीक्षण नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल है। पीएम मोदी का सपना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक बिना रुकावट रेल संपर्क स्थापित हो। विधायक बलदेव राज शर्मा ने बताया, इस रेल लिंक से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन

निरीक्षण दल ने विशेष रूप से चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल (कोड़ी ब्रिज) का जायजा लिया तथा बनिहाल सुरंग सहित अन्य महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग संरचनाओं का निरीक्षण किया। यह परियोजना 272 किमी लंबी नई रेल लाइन, 38 सुरंगें (कुल लंबाई 119 किमी) और 927 बड़े पुलों को शामिल करती है। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रमुख नेताओं सहित विधायक सुनील भारद्वाज (रामनगर), विधायक कुलदीप दुबे (रियासी), जिला अध्यक्ष रोहित दुबे और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष विमल इंदू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed