फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   BJP demonstrated against TMC

टीएमसी के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
BJP demonstrated against TMC
चिनैनी। चिनैनी मंडल भाजपा ने बुधवार को बंगाल में कार्यकर्ताओं पर किए जा रहे हमलों के विरोध में टीएमसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा मंडल प्रधान बलवान चंद अंताल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कहा कि जब से टीएमसी को चुनावों में बहुमत मिला है उसके बाद उनके कार्यकर्ताओं ने हमला किया जा रहा है। इसमें कई भाजपा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं और कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। महिलाओं से दुष्कर्म करने के साथ ही दुकानों को लूटा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के दफ्तरों में आग लगाई जा रही है। चिनैनी मंडल भाजपा की गृहमंत्री से बंगाल में तुरंत प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपील की है। साथ ही घटनाओं की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए। इसमें जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पुरूषोत्तम चंद अंताल, नरेश शर्मा, संसार चंद, अमित अवरोल, राधे श्याम, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed