फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   bike rally

उधमपुर से मोटरसाइकिल रैली दिल्ली के लिए रवाना

विज्ञापन
bike rally
उधमपुर में बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते सैन्य अधिकारी। -विज्ञप्ति
उधमपुर। सेना ने विश्व रिकॉर्ड धारी आर्मी सर्विस कोर (एएससी) के एक मोटरसाइकिल रैली को सोमवार उत्तरी कमान के मुख्यालय उधमपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एएससी को टॉरनेडोज (बवंडर) भी कहा जाता है।
विज्ञापन

उत्तरी कमान के प्रवक्ता ने बताया कि रॉयल एनफील्ड हिमालयन मोटर साइकिलों पर सवार 11 लोगों के इस अभियान को उत्तरी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस हरिमोहन अय्यर ने उधमपुर में ध्रुव युद्ध स्मारक से रवाना किया। इस दल का नेतृत्व मेजर शिवम सिंह कर रहे हैं और इसमें एक अधिकारी और 10 अन्य पदों के सैन्यकर्मी शामिल हैं। यह दल श्रीनगर, करगिल, लेह, खरदुंगला दर्रा, सियाचिन आधार शिविर, पांग, शिमला, चंडीगढ़ जाएगा और अंत में यह दल 11 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचेगा। इस दौरान दल 2500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि मोटरसाइकिल अभियान भारतीय सेना के साहस और गौरव का प्रतीक है और रेजांग ला सहित उत्तरी सीमा पर विभिन्न युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। एएससी 8 दिसंबर को अपना 261वां कोर दिवस मनाएगा और टॉरनेडो मोटरसाइकिल अभियान का उद्देश्य चुनौतीपूर्ण अभियान चलाकर कोर के समृद्ध इतिहास को याद करना है। उन्होंने कहा कि एएससी टॉरनेडोज को 32 प्रमाणित विश्व रिकॉर्ड रखने का सम्मान प्राप्त है और उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समारोहों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed