{"_id":"5f299c8c8ebc3e3c9b1d9648","slug":"bhart-milan-divas-udhampur-news-jmu215828753","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप आज मनाएगा भारत मिलन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप आज मनाएगा भारत मिलन दिवस
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के एक वर्ष पूरा होने पर पांच अगस्त बुधवार को विश्व हिंदू परिषद इस दिन को भारत मिलन दिवस के रूप में मनाएगी। क्योंकि सही मायने में इसी दिन जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ मिलन हुआ था। हर घर में इस दिन तिरंगा फहराया जाएगा और पांच दीपक जलाए जाएंगे। यह बातें विहिप के जिला प्रधान सुशांत शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर के वासी कभी नहीं भूल सकते हैं। प्रदेश पर पहले अलगाववादी और कश्मीरी नेता राज करते थे। हमेशा जम्मू की आवाज को दबाया जाता था।
जम्मू-कश्मीर की बेटियों को दूसरे राज्य में शादी करने पर उनके हक से वंचित रखा जाता था। देश का हिस्सा होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर के विलय पर कश्मीरी नेता सवाल खड़ा करते थे। लेकिन केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाकर इतिहास रच दिया और अनुच्छेद 370 को भी इतिहास बना दिया। जम्मू के लोगों को अब उनका हक मिलने लगा है। जम्मू के साथ भेदभाव खत्म हो रहा है और अलगाववाद का तो एक तरह से अंत हो गया है। यह सब अनुच्छेद 370 हटने के बाद ही हो पाया है। इसी को लेकर अब विश्व हिंदू परिषद पांच अगस्त को भारत मिलन दिवस के रूप में मनाएगा। सभी सदस्य अपने घरों में तिरंगा फहराएएंगे और शाम के समय पांच दीपक जलाएंगे।