{"_id":"9a14d267f306621242480998012dd902","slug":"become-a-large-part-of-the-bridge-jammed-tight-devika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंग देविका पुल बन रहा जाम की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंग देविका पुल बन रहा जाम की बड़ी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एमएच चौक इलाके पर स्थित 40 वर्ष पुराना देविका पुल अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। शहर में वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है, जबकि पुल तंग होने से सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बन रही है। पुल इतना पुराना है कि हादसे की भी आशंका बन रहती है।
एमएच चौक शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर स्थित है। एमएच चौक पर ही राष्ट्रीय राजमार्ग का पुल देविका नदी पर बनाया गया है। यह पुल करीब 40 वर्ष पहले बनाया गया था। उस समय राजमार्ग पर वाहनों की संख्या कम होती थी, लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, वाहनों की संख्या भी बढ़ती गई।
ग्रेफ ने राजमार्ग को कुछ चौड़ा तो किया, लेकिन पुल की तरफ किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। वर्तमान समय में वाहनों की संख्या के हिसाब से पुल की चौड़ाई जरूरत से कही कम है। इसी कारण सुबह से लेकर शाम तक एमएच चौक इलाके में जाम की स्थिति देखी जाती है। कई बार तो जाम इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और फिर पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों का समय लग जाता है। इसी कारण स्कूल, कालेज के विद्यार्थी समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं और वहीं कर्मचारी भी देरी से पहुंचते हैं।