फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Baridars demonstrated with black flags in their hands

बारीदारों ने काले झंड़े हाथ में लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
Baridars demonstrated with black flags in their hands
बारीदार समुदाय के लोग काला दिवस के मौके पर प्रदर्शन करते हुए । संवाद - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार को पूर्व बारीदारों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काले झंड़े लेकर काला दिवस मनाया। जुलूस में बारीदारन सेवा कमेटी के साथ ही बारीदार संघर्ष कमेटी के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे । वारीदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया व श्राइन बोर्ड के कार्यालय की और रुख किया और एक घंटा मार्ग बंद रखा ।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुछ बारीदार के सदस्य बड़ी संख्या में बाणगंगा मार्ग से आए जिसकी अगुवाई पूर्व वारीदार सोनू ठाकुर, प्रभात सिंह, रमन सिंह कर रहे थे । दूसरा जुलूस वैष्णो देवी के प्रथम पड़ाव भूमिका मंदिर से आरंभ हुआ, जिसकी अगुवाई बारीदारन सेवा कमेटी के पूर्व प्रधान शेर सिंह तथा वारीदार संघर्ष कमेटी के प्रधान श्याम सिंह कर रहे थे। दोनों जुलूस करीब 12 बजे कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के फव्वारा चौक पर पहुंचे। वहीं पर पूर्व बारीदारों ने प्रदर्शन कर श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की और यह जुलूस जम्मू मार्ग से होते हुए श्राइन बोर्ड के केंद्रीय कार्यालय के पास पहुंचा। जहां बारीदारों के नेताओं ने जमकर श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की गई व रोड बंद रखा । इस मौके पर बारीदार नेता शेरसिंह, श्याम सिंह, प्रभात सिंह, वेद पंडित आदि ने कहा कि बिना किसी कारण आज ही के दिन 30 अगस्त 1986 को बारीदारों को भारी पुलिस बल की मदद से भवन से बाहर निकाल दिया गया था। इसी वजह से हर वर्ष बारीदार यह काला दिवस मनाते आ रहे हैं। नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बारीदारों को इंसाफ दिलाने को लेकर वादा किया था आज तक पूरा नहीं हुआ है। वही इस मौके पर करनैल सिंह, मोहन सिंह, विजय सिंह, सुदर्शन सिंह, विशाल शर्मा, दलीप कुमार के अलावा अन्य बारीदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed