फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Baffled baridars if their demands are not met

मांगें पूरी नहीं होने पर बिफरे बारीदार

विज्ञापन
Baffled baridars if their demands are not met
कटड़ा। धर्मनगरी में सोमवार बारीदारों संघर्ष कमेटी ने काली पट्टियां बांध व काले झंडे लेकर श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भूमिका मंदिर से फव्वारा चौक तक विरोध रैली निकाली। इस बीच करीब आधा घंटा मार्ग अवरुद्ध रखा और प्रधानमंत्री से लंबित मांगें पूरा करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

सोमवार को भूमिका मंदिर में वैष्णो देवी के पूर्व बारिदार व पुजारी बड़ी संख्या एकत्रित हुए और काली पट्टिया बांध कर काले झंडे लेकर श्राइन बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बस स्टैंड के फव्वारा चौक पहुंचे। बारीदारों की मांग कि देश के अन्य धार्मिक स्थलों की तर्ज पर उन्हें भी चढ़ावे में उनका अधिकार मिलना चाहिए। बारीदार शाम सिंह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उधमपुर में एक जनसभा में कहा था कि वैष्णो देवी के पूर्व बारीदारों को भी उनका अधिकार दिलाया जाएगा। हमें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है कि हमें हमारा हक जरूर दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष से अधिक समय से हमारे पूर्वज वैष्णो देवी की देखरेख करते आए हैं। श्राइन बोर्ड बनने के बाद अब 35 साल से हर बार चुनाव के समय आश्वासन दिए जाते हैं। चुनाव के बाद हमें सब भूल जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महासचिव शंकर सिंह, सचिव मानव संमोत्रा, उप प्रधान कुलदीप सिंह, विशाल संमोत्रा, प्रवक्ता सुदर्शन सिंह व सरपंच रवि संमोत्रा सहित बड़ी संख्या में पूर्व बारीदार व पुजारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed