फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   back to village

चिनैनी में अधिकारियों ने लिया विकास कार्यों का जायजा

विज्ञापन
back to village
बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान कुद पंचायत में पहुंचे अधिकारी :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। ब्लॉक चिनैनी में बैक टू विलेज का चौथा चरण शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन अधिकारियों ने विभिन्न पंचायतों का दौरा किया, और शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत कुद के दौरे पर एसीडी रंजीत सिंह कोतवाल पहुंचे। वहीं, पंचायत सराड़ में एई अबरार सोहल चौधरी ने विकास कार्यों का जायजा लिया। पंचायत घाड़ियां में जिला कृषि अधिकारी अनिल कुमार ने दौरा कर कई सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अधिकारियों के साथ बीडीसी अध्यक्ष प्रकाश चंद के अलावा बीडीओ ओपी भगत व पंचायत प्रतिनिधि थे। अधिकारियों ने पंचायतों में मौजूद राजकीय हायर सेकेंडरी, हाई स्कूल, मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्य देखा और कुछ स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की जांच की। इसके अलावा कबड्डी व वॉलीबाल मैच भी शुरू करवाए। पहले दिन अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया, और पेड़ों की कटाई न करने तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगने के लिए भी जागरूक किया। पहले दिन अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ भी बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। शनिवार को अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी भी समस्याएं सुनेंगे।

बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान कुद पंचायत में पहुंचे अधिकारी :- संवाद

बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान कुद पंचायत में पहुंचे अधिकारी :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed