फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Baba Saheb's message was conveyed to the people by organising a bike rally

Udhampur News: बाइक रैली निकाल जन-जन तक पहुंचाया बाबा साहेब का संदेश

Tue, 15 Apr 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's message was conveyed to the people by organising a bike rally
कठुआ में बसपा की ओर से निकाली गई बाइक रैली। संवाद - फोटो : kathua
कालीबड़ी, शहीदी चौक, मुखर्जी चौक, चक देसा सिंह, पडियारी, जखबड़, निहालपुर और त्रियाड़ा से होती हुई बरनोटी पहुंची रैली
विज्ञापन

कठुआ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकाली।

बसपा जिला अध्यक्ष रमन कुमार की अगुवाई में बरनोटी से निकाली बाइक रैली को नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने रवाना किया। इसके बाद हाईवे से होती हुई कालीबड़ी, शहीदी चौक, मुखर्जी चौक, चक देसा सिंह, पडियारी, जखबड़, निहालपुर, त्रियाड़ा से वापस बरनोटी पहुंची। यहां बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर और गुरु नाभा दास को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर बसपा प्रदेश प्रदेश महासचिव सुनील मजोत्रा ने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। उन्हाेंने कहा कि बाबा साहेब ऐसे समाज सुधारक थे, जिन्होंने सामाजिक समानता और राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, संदीप मजोत्रा ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed