{"_id":"623cba96ff6cab712d2938e5","slug":"awareness-udhampur-news-jmu2563814173","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए करें प्रेरित
विज्ञापन
उधमपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रशासनिक प्रखंड का उद्घाटन करते प्रधान सचिव डॉ असगर हसन सामून
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ. असगर हसन समून ने वीरवार को गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज का दौरा कर संस्थान में प्रशासनिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ विभाग के निदेशक सुदर्शन कुमार और उधमपुर के अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद सैयद खान भी उपस्थित थे।
कॉलेज के प्राचार्य इंजीनियर विवेक महाजन ने प्रमुख सचिव को कॉलेज की कार्यप्रणाली, मौजूदा बुनियादी ढांचे, छात्रों की कुल संख्या, कॉलेज में चल रहे पाठ्यक्रम, संस्थान में संचालित गतिविधियों और कार्यक्रमों से अवगत कराया। डॉ सामून ने छात्रों को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के अलावा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया, जो अंतत: युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा।
उन्होंने कॉलेज के अधिकारियों से उत्तीर्ण छात्रों को सुविधा देने के लिए कहा ताकि वे उद्यम शुरू कर रोजगार पैदा करें और समाज की सेवा कर सकें। साथ ही उन्होंने जेकेपीसीसी और पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) को निर्माण कार्य में तेजी लाने और संस्था में चल रहे शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने संस्थान के छात्रों के लिए छात्रावास के निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की संभावनाएं तलाशने को भी कहा।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्थान के कर्मचारियों के साथ छात्रों के लिए परिवहन समस्या को हल करने के लिए कॉलेज की बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। बाद में डॉ. सामून ने भवन का चक्कर लगाया और कॉलेज के क्लास रूम, प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ भी बातचीत की।

उधमपुर में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रशासनिक प्रखंड का उद्घाटन करते प्रधान सचिव डॉ असगर हसन सामून- फोटो : UDHAMPUR