{"_id":"61b0f917e36f8269b25aae59","slug":"awareness-udhampur-news-jmu249447218","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग ने वार्ड नंबर 18 में लगाया शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए श्रम विभाग ने वार्ड नंबर 18 में लगाया शिविर
विज्ञापन
उधमपुर के हाउसिंग कालोनी इलाके में ई श्रम कार्ड बनाने को लेकर कतार में लगे लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। श्रम विभाग ने नगर के वार्ड 18 में ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए एक शिविर लगाया। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त प्रद्योत गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासी अधिवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि इससे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक वर्ग को काफी लाभ मिलेगा। इसलिए, सभी लोगों को ई-श्रम कार्ड जरूर बनवाना चाहिए। 16 से 59 साल की आयु का कोई भी इंसान इस कार्ड को बनवा सकता है। 31 दिसंबर ई-श्रम कार्ड बनवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि ई-श्रम कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पीएम आवास योजना, बच्चों की छात्रवृति, निशुल्क राशन, सीमा सुरक्षा योजना और सरकार की सभी आर्थिक सहायताएं व लाभ भी इसी कार्ड से मिलेंगे। इसके अलावा ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा भी इसी कार्ड से मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं, सहायक श्रम आयुक्त ने कहा कि ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए जगह जगह शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, अगर फिर भी कोई शिविर में आकर अपना कार्ड नहीं बनवा पाया है, तो वह जन सेवा केंद्र जाकर अपना कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए आवेदक के पास अपना आधार कार्ड और बैंक की पासबुक होना अनिवार्य है।