फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Awareness

मशरूम विकास कार्यालय में पाश्चराइज्ड कम्पोस्ट प्लांट का किया उद्घाटन

विज्ञापन
Awareness
मशरूम विकास विभाग कार्यालय में पाश्चराइज्ड कंपोस्ट प्लांट का उद्घाटन करते डायरेक्टर एग्रीकल्च - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक केके शर्मा ने मशरूम विकास कार्यालय में पाश्चरीकरण कंपोस्ट प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नए प्रशिक्षु उद्यमियों, मशरूम उत्पादकों और मशरूम विकास कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिले में यह पहला संयंत्र स्थापित किया गया है, जो उत्पादकों के लिए तैयार पाश्चरीकृत खाद प्राप्त करने में सहायक होगा। इससे पहले हिमाचल और पंजाब जैसे राज्यों से पाश्चरीकृत खाद का आयात किया जाता था। वहीं, निदेशक ने लोगों को आय दोगुनी करने के लिए मिश्रित खेती अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने ट्रिपल-पी मोड पर खाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इससे उत्पादन की लागत कम होगी। उन्होंने अधिकारियों को 50 प्रतिशत अनुदान पर पाश्चरीकृत खाद की बोरियां उत्पादकों को जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी एससी शर्मा ने भी किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए नई तकनीक अपनाने की सलाह दी। मौके पर एमडीओ सुखबीर सिंह, एमडीए राकेश पाड़ा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed