फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Asha workers furious for getting more work done without pay

बिना वेतन से अधिक काम करवाने पर भड़कीं आशा वर्कर्स

विज्ञापन
Asha workers furious for getting more work done without pay
उधमपुर। सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन देने की मांग को लेकर आशा वर्कर्स ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के बाहर सरकार और प्रशासन खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित आशा वर्कर्स ने बताया कि 15 वर्ष से प्रशासन व सरकार उनसे काम करवा रही है, लेकिन आजतक न तो वेतन तय किया है और न ही मानदेय दिया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी अब काम करवाने के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर के समय आशा वर्कर्स ने पुष्पा देवी के नेतृत्व में डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि 2006 में स्वास्थ्य विभाग ने किसी की मृत्यु व जन्म की रिपोर्ट देने व लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नियुक्त किया था। इस दौरान एक सेशन के 75 रुपये दिए गए और फिर इसको बढ़ा कर 150 रुपये कर दिया गया। गरीब महिलाएं परिवार का गुजारा चलाने के लिए कम पैसे में काम करने लगीं। वर्ष गुजरने के साथ उनका काम भी बढ़ता चला गया।
विज्ञापन

अब उनको हर सरकारी योजनाओं में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। करीब डेढ़ वर्ष से कोविड के लिए काम करवाया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारियों के साथ ग्राम सेवक तक उनसे काम करवा रहे हैं, लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने काम के लिए धमकाना शुरू कर दिया है। प्रशासन व सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करने पर अतिरिक्त वेतन दिया जाता है। कोविड के लिए काम करने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी पैसा दिया जा रहा है, लेकिन आशा वर्कर्स को नजरअंदाज किया जा रहा है। जब उनको नियुक्त किया गया था तो सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि कुछ समय के बाद सबको वेतन व मानदेय लगाया जाएगा, लेकिन आजतक कुछ नहीं किया गया है। काम न करने पर ग्राम सेवक ने भी उनको धमकाना शुरू कर दिया है। बार बार धमकी मिलने पर सबने मिलकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। प्रशासन को अगर उनसे काम करवाना है तो पहले वेतन व मानदेय तय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed