फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   As soon as the restrictions are removed, the rules and regulations in the city are on all sides

पाबंदियां हटते ही शहर में नियम कायदे सब ताक पर

विज्ञापन
As soon as the restrictions are removed, the rules and regulations in the city are on all sides
उधमपुर। पाबंदियां हटने के बाद देविकानगरी के बाजारों में सामाजिक दूरी कहीं नजर नहीं आ रही है। विभिन्न हिस्सों में रोजाना दुकानों पर भीड़ लग रही है। दुकानदारों और ग्राहकों कोई भीड़ लगाने से भी नहीं रोक रहा है। जिला अस्पताल परिसर में मौजूद दवाई की दुकानों पर भी कोई सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहा है। बाजार में लोगों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बाद से सोमवार को देविकानगरी का बाजार करीब दो महीने बाद गुलजार हुआ था। तीन दिन से बाजार में सभी दुकानें खुल रही है। सभी रूटों पर यात्री वाहन भी चलने लगे हैं। हजारों की संख्या में हर रोज ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच सामाजिक दूरी का नियम भी पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। बाजार में कई दुकानों पर खरीदारी करने के लिए भीड़ लग रही है और लोग सामाजिक दूरी के नियम का कोई ख्याल नहीं रख रहे हैं। इनको दुकानदारों की तरफ से भी नहीं रोका जा रहा है।
विज्ञापन

कई दुकानों पर तो लोग अपनी बारी आने के लिए बाहर खड़े रह कर इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीमें शहर में सुबह से शाम तक चक्कर लगा रही हैं। जिला अस्पताल परिसर में मौजूद दवाई की दुकान पर भी सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। दुकानदार ग्राहकों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर कतार में लग कर सामान लेने को जागरूक नहीं कर रहे हैं। पाबंदियां हटने के बाद लोग सामाजिक दूरी के नियम को भूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed