फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   As soon as the highway opened, the stranded vehicles were first pulled out

हाईवे खुलते ही पहले निकाले गए फंसे वाहन

विज्ञापन
As soon as the highway opened, the stranded vehicles were first pulled out
उधमपुर। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वीरवार अलसुबह वाहनों यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। सबसे पहले मार्ग में फंसे वाहनों को निकाला गया है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य वाहनों को भी घाटी की तरफ रवाना किया गया। यातायात बहाल होने पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही उधमपुर सहित आसपास के इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न रही।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले जम्मू की तरफ से उधमपुर पंहुच रहे श्रीनगर जाने वाले मालवाहक वाहनों को उधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में रोक कर रखा गया था, जिसकी वजह से दोपहर तक बड़े वाहनों की कतारें जखैनी चौक, स्याल व धार रोड आदि क्षेत्रों में लगी रहीं। यातायात पुलिस ने एहतियातन सबसे पहले छोटी वाहनों और बाद में फिर धीरे-धीरे ट्रकों को भी आगे की यात्रा पर रवाना कर दिया। लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने पर धार रोड सहित उधमपुर के आसपास इलाकों में हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। धार रोड पर सतैनी, रौन दोमेल और चन्नी मोड आदि क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खराब मौसम के चलते चार दिन से हाईवे पर ट्रकों को रोक-रोककर छोड़ा जा रहा है। कईयों को दो या तीन दिन के बाद घाटी की ओर जाने के अनुमति दी गई। इस बीच बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा गया, जिस वजह से उधमपुर व आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों की कतारें लग गई थीं। वीरवार को यातायात बहाल होते ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई, जिस कारण वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed