फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   arun jaitley and susma swaraj

उधमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुषमा और जेटली को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
arun jaitley and susma swaraj
उधमपुर में आयोजित शोक सभा में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। नंद पैलेस में पूर्व विधायक पवन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दोनों नेताओं को याद किया।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित लोगों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। दोनों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष डा. जोगेश्वर गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से ना केवल भाजपा ने बल्कि देश ने ऐसे नेताओं को खो दिया जिनका पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित था। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के वर्तमान विशाल स्वरूप को बनाने और पार्टी को इन बुलंदियों पर पहुंचाने में इन दोनों नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दिवंगत नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक पवन गुप्ता ने कहा कि कहा कि दोनों सभ्य, शिष्टाचारी और स्वच्छ राजनीति की मिसाल थे। इस मौके पर यूएमसी उपाध्यक्ष सुरेंद्र खालसा, सरपंच पूर्ण शर्मा, सरपंच बलवान सिंह, मनीराम, प्रितपाल सिंह, परषोत्तम गुप्ता, शशि सडोत्रा, प्रीतम सिंह, पवन शर्मा, कृष्ण दत्त, बिशन शर्मा, पार्षद अनिल अरोड़ा, राजू चंदेल, ने विचार रखे। शाम स्वरूप कलसोत्रा, राज कुमार, महेश बड़ियाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed