फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Arrest

पार्षद ने लगाया गेट को जलाने का आरोप

विज्ञापन
Arrest
उधमपुर। शहर के वार्ड 1 के सुभाष नगर मोहल्ले में लगाए प्रवेश द्वार 5 पर विवाद जारी है। शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने गेट को जलाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को आग लगाने से रोका, और इसकी सूचना पार्षद को दी। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले पार्षद प्रीति खजूरिया ने सुभाष नगर मोहल्ले में द्वार 5 का उद्घाटन किया था। इस द्वार का नाम एमएलसी स्वर्गीय श्री चुन्नी लाल खजूरिया मार्ग रखा गया है। उद्घाटन के कुछ दिन बाद ही किसी ने द्वार पर लगाई पार्षद की फोटो पर कालिख पोत दी, तो इस पर विवाद हो गया। पार्षद ने इसका कड़ा विरोध किया, और पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की।
विज्ञापन

अभी मामला शांत हुआ नहीं था कि शनिवार रात को इसी द्वार को किसी ने आग लगाने का प्रयास किया। पार्षद ने बताया कि रात करीब 11 बजे किसी ने फोन कर बताया कि एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर गेट पर चढ़ा है, और इसको जलाने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने उसको आग लगाने से रोका और पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को पुलिस स्टेशन ले गई। व्यक्ति नशे में धुत्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो महीने पहले भी किसी ने इसी प्रवेश द्वार पर लगी फोटो पर कालिख पोती थी। तब भी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, आज तक पुलिस कालिख पोतने वाले का पता नहीं लगा पाई है। अगर पिछली बार ही दोषी पकड़ा जाता तो शायद दूसरी बार कोई व्यक्ति ऐसा गलत काम करने की कोशिश न करता। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

प्रीति खजुरिया ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हों। उन्होंने इसके बारे में एसएसपी और एसएचओ को भी बताया है। आग लगने के प्रयास में पकड़े गए आरोपी की पहचान सुशील कुमार पुत्र गणेश कुमार निवासी वार्ड 1 के रूप में की गई है। पुलिस ने पार्षद से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed