{"_id":"618d60a9a3a92561f3750e6b","slug":"arrest-udhampur-news-jmu2476378106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी पहनकर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी पहनकर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो... किश्तवाड़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में एक गिरफतार, उससे बरामद सामान।
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने चोरी के सामान का भी पता बताया तो पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान चेतक शर्मा निवासी दूरी सरथल किश्तवाड़ के रूप में हुई है।
दो सप्ताह पूर्व किश्तवाड़ थाना में समीर अहमद किचलू निवासी पूछाल किश्तवाड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात में कुछ अज्ञात चोरों ने शहीदी मार्ग पर स्थित उसकी दुकान से कुछ नकदी, किराने का सामान, कुछ केसर व अन्य सामान की चोरी की है। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी शफकत हुसैन बट्ट ने डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार की देखरेख में थाना प्रभारी आबिद बुखारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता, क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर, टावर लोकेशन, डंप डेटा, आदि के विश्लेषण से शक के आधार पर पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया। कड़ी मशक्कत के बाद चोरी में शामिल आरोपी पकड़ा गया। जांच के दौरान उसने अपनी संलिप्तता और चोरी को स्वीकार किया। आरोपी के खुलासे पर उसके घर से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
----------
वर्दी पहनकर दिया वारदात को अंजाम
आरोपी ने पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए पुलिस की वर्दी जैसी खाकी जैकेट और पतलून पहन रखी थी। इसका खुलासा परिसर से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में हुआ। आरोपी से बरामद सामान में 50 हजार का केसर, नोटों से बना छह हजार रुपये का हार, दो मोबाइल, एक पुलिस जैसी वर्दी और एक मोटर साइकिल (जेके 03बी-1575) शामिल है।

फोटो... किश्तवाड़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में एक गिरफतार, उससे बरामद सामान।- फोटो : UDHAMPUR