फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Army will help ex-servicemen families in Corona crisis

पूर्व सैनिक परिवारों को कोरोना संकट काल में मदद देगी सेना

विज्ञापन
Army will help ex-servicemen families in Corona crisis
उधमपुर। कोरोना महामारी से बिगड़ रहे हालात में सेना ने पूर्व सैनिकाें और उनके परिवाराें के लिए चिकित्सा सुविधाएं देने की तैयारी कर ली है। उत्तरी कमान ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए नोडल अफसर नियुक्त कर दिए हैं। यह अफसर कोरोना से पीड़ित पूर्व सैनिकों व उनके परिवार सदस्यों को जरूरी चिकित्सा व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। नोडल अफसरों के नंबर जारी किए जा रहे हैं जो चौबीसों घंटे चलेंगे।
विज्ञापन

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। इस पर अमल करते हुए नोडल अफसरों का नेटवर्क स्थापित कर दिया गया है। यह नोडल अफसर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पूर्व सैनिकों व परिवारों को उपचार समेत विशेष देखभाल की व्यवस्था करेंगे। सेना की ओर से ऐसा तंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसमें पूर्व सैनिक परिवाराें को कोरोना संकट की घड़ी में हर संभव मदद दी जा सकेगी। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय रहते मरीज तक पहुंचकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना मुख्य लक्ष्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed