Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   archer sandhya

Udhampur News: तीरंदाज संध्या का एशिया कप स्टेज-2 के लिए चयन

विज्ञापन
archer sandhya
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के तत्वावधान में संचालित तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकादमी की 17 वर्षीय तीरंदाज संध्या का चयन एशिया कप स्टेज-2 के लिए जूनियर भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता इराक में होगी।
विज्ञापन

संध्या ने 27 फरवरी से एक मार्च तक लखनऊ में खेलो इंडिया वुमेन नेशनल रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी मजबूत दावेदारी को साबित किया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। इसी प्रतियोगिता में अकादमी की एक अन्य प्रतिभाशाली तीरंदाज साइमा ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। वह मामूली अंतर से पदक से चूक गईं लेकिन उनके खेल ने उनकी क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम की कोच अभिलाषा चौधरी ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संध्या और साइमा ने कठिन परिश्रम, अनुशासन व समर्पण का परिचय दिया है। श्राइन बोर्ड प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अकादमी की ये उपलब्धियां भारतीय तीरंदाजी में उसके बढ़ते योगदान और युवा प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed