फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anti Drug Action in Udhampur News

Udhampur News: 4.24 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Anti Drug Action in Udhampur News
उधमपुर। पुलिस ने वीरवार को एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिकरी नाके पर जम्मू की तरफ से पैदल टिकरी की ओर आ रहे मलहाड़ नई बस्ती निवासी राहुल कुमार को पुलिस ने रोका तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो 4.24 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भारख नाले पर शराब पी तो होगी कानूनी कारवाई : एसएचओ बंद्राल
पौनी। तहसील के भारख में स्थित नाले में बहते ठंडा पानी में नहाकर गर्मी से राहत पाने के लिए परिवार सहित लोग यहां आते हैं, लेकिन कुछ लोग इस स्थल को दूषित कर रहे हैं। यहां बीयर अथवा शराब पीकर बोतलें फेंक दी जाती हैं। एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल ने चेतावनी दी है कि स्थल पर आवारागर्दी व शराब पीते जो पकड़ा गया, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नाले पर नहाने वाले स्थान पर गंदगी बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों से कुछ लोग वहां पर आवारागर्दी कर रहे हैं। कुछ जगह पर बीयर की बोतलें भी देखी गईं हैं। इस संबंध में पौनी पुलिस को शिकायत मिली थी। वीरवार को एसएचओ सोहन सिंह बंद्राल ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि इस स्थान पर परिवार के साथ लोग आते हैं, इसलिए इस जगह को साफ-सुथरा रखें। यहां गंदगी न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed