फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over supply of contaminated water

दूषित पानी की आपूर्ति होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over supply of contaminated water
उधमपुर। तीन दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति होने से परेशान वार्ड पांच के काली माता क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, बोतल में भरा दूषित पानी दिखाते हुए क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है एक तरफ प्रशासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाकर लोगों को घरों में रहने की अपील की जा रही है, वहीं दूसरी ओर तीन दिनों से जलशक्ति विभाग की ओर से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। विभाग समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। ऐसे में उनके लिए पीने के पानी का प्रबंध करना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासी कोरोना कर्फ्यू के बीच घरों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई से परेशान हैं। घरों में इस कदर गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है जो जानवरों के पीने के भी लायक नहीं है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह, दीपक और चिन्नू आदि ने बताया कि इससे पहले भी कई बार विभाग की ओर से दूषित पानी की सप्लाई की जाती है, जिसका विरोध जताने के बाद उसे ठीक कर दिया गया था। लेकिन अब कुछ दिनों से फिर दूषित पानी की सप्लाई दी जा रही है। जिससे जनजनित बीमारियाें का खतरा है। विभाग को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि बार-बार इस तरह की समस्या से लोगों को परेशानी न उठानी पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed