फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over pending demands

लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over pending demands
उधमपुर। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो पानी बंद कर हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

जलशक्ति इंप्लाइज एंड वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिले के विभिन्न हिस्सों से अस्थायी कर्मचारी कार्यालय परिसर में एकजुट हुए और लंबित मांगों के समर्थन में विभाग और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सोमनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सरकार और अधिकारी कई साल से कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उम्मीद थी कि परेशानियों का निदान हो जाएगा, लेकिन कर्मचारियों को आज तक केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों वाले लाभ नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए कोई योजना तैयार नहीं बनाई है। 15 वर्ष से अस्थायी कर्मचारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। साढ़े पांच वर्ष से सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों को वेतन भी नहीं जारी किया है। इस कारण सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। सरकार ने महंगाई बढ़ाकर तो आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। अक्तूबर में अस्थायी कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल एक माह चली थी। 11 नवंबर को जलशक्ति इंप्लाइज युनाइटेड फ्रंट ने उपराज्यपाल के साथ बैठक की थी, जिसमें डीडीसी चुनाव के बाद सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक स्थिति जस के तस है। चुन-चुन कर कर्मचारियों को वेतन जारी किया जा रहा है। अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से पानी बंद कर हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर विजय कुमार, सूरज प्रकाश, दिनेश केसर, शमशेर सिंह और करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed