फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted over closing the crazy route

बावली मार्ग बंद करने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted over closing the crazy route
उधमपुर। मेलड़ी इलाके में बावली की तरफ जाने वाले मार्ग को बंद करने के विरोध में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह मार्ग काफी पुराना है, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने इसे बंद कर परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अपनी पार्टी के नेता सोहन लाल के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने मार्ग खोलने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भूषण लाल, शाम लाल व अन्य लोगों ने बताया कि बावली की तरफ जाने के लिए सैकड़ों लोग इसी मार्ग को इस्तेमाल करते हैं। सुबह उनको पता चला कि कुछ शरारती तत्वों ने मार्ग को बंद कर दिया है। अब लोगों को बावली पर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग बंद करने वालों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अभी तक इसका कुछ पता नहीं चला है। इसी मार्ग से पानी लाया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द मार्ग को खोलने की मांग की है। वहीं, जल्द मार्ग नहीं खोलने पर शहर में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed