फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Anger erupted in protest against killing of farmers

किसानों की हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Anger erupted in protest against killing of farmers
उधमपुर। उत्तर प्रदेश में किसानों की हत्या के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जला कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब एक वर्ष से किसान अपनी मांगों लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांगों को पूरा करने के बजाए अब किसानों को वाहनों के नीचे कुचला जा रहा है। उनकी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दोपहर के समय आम आदमी पार्टी के नेता वरुण भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले मोमबत्तियां जलाकर मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वरुण भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान एक वर्ष से आंदोलन करने को मजबूर हैं। खेती करने वाले किसानों से सरकार ने उनकी खेती के दाम तय करने का अधिकार छीन लिया है। ऐसा करना पूरी तरह से गलत है। अगर दिन रात मेहनत कर किसान खेती कर फसल तैयार कर रहा है तो उसके दाम तय करने का अधिकार भी किसान के पास ही होना चाहिए। इसके दाम सरकार तय नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

इसको लेकर कई राज्यों में एक वर्ष से आंदोलन चल रहा है। वहीं इनकी मांगों को पूरा करने के बजाए अब किसानों को वाहनों के नीचे कुचला जाने लगा है। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अपने वाहन के नीचे किसानों को कुचल कर उनकी हत्या कर दी। इससे साफ पता चलता है कि किसानों को आंदोलन को दबाने के लिए यह सब किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि जिसने भी किसानों की हत्या की है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कोई दोबारा ऐसा न सके। इसके साथ किसानों की लंबित मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए, ताकि किसान सड़कों पर बैठने के बजाए अपनी खेती का काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed