{"_id":"673e8fb049eec8a1f8096b182b57b497","slug":"anger-at-the-lack-of-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत पर बिफरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत पर बिफरे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 21 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत से गुस्साए शहरवासियों ने मंगलवार को नगर के वीनस चौक सैलां तालाब पर पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान स्थानीय सुशांत गुप्ता व अन्य लोगों ने बताया कि कई दिनों से इलाके में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को पानी की कमी से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई दिनों से इलाके में पानी सप्लाई मात्र 10 से 15 मिनट के लिए हो रही है, लेकिन अब वह भी बंद हो गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सुशांत गुप्ता ने बताया कि कई बार इस समस्या से पीएचई विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है, लेकिन वहां से हर बार सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
विभाग की लापरवाही के कारण इलाके में पानी की कमी की समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इलाके में पानी की सप्लाई दुरुस्त करने की मांग की गई। साथ चेतावनी भी दी गई कि यदि अब इसमें सुस्ती बरती गई तो शहर के लोग कड़ा विरोध करते हुए सड़कों पर उतर आएंगे। इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा।