फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   anantnag tournament, team left

Udhampur News: खिलाड़ियों की नाराजगी हुई दूर, टूर्नामेंट के लिए टीम रवाना

विज्ञापन
anantnag tournament, team left
उधमपुर। खेल विभाग और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच उपजा गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में न भेजने की आशंका के चलते जो खिलाड़ी आक्रोशित थे उन्हें अनंतनाग के लिए रवाना कर दिया। शनिवार सुबह सुभाष स्टेडियम में खिलाड़ियों ने विरोध दर्ज कराया था।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का आरोप था कि प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की थी। ऐन वक्त पर उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा था जिससे उनकी मेहनत और समय व्यर्थ होने का डर सता रहा था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बीच विभाग ने स्थिति स्पष्ट की और औपचारिकताएं पूरी कर टीम को रवाना किया। इससे खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी आ गई। अब यह टीम मैदान पर प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी जिसके लिए पिछले काफी समय से पसीना बहा रही थी। वहीं डीएसओ सुरेश शर्मा का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण टीम को नहीं भेजा जा रहा था। जैसे ही सुविधा उपलब्ध हुई तो टीम को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed