फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ambedkar news

Udhampur News: बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

विज्ञापन
ambedkar news
जखैनी में भारत रत्न डाॅ. बीआर आंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन करते शहरवासी। संवाद - फोटो : जखैनी में भारत रत्न डाॅ. बीआर आंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा सुमन करते शहरवासी। संवाद
उधमपुर। नगर के जखैनी स्थित डाॅ. भीम राव आंबेडकर चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रो. तारानाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि संविधान रचियता डाॅ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। वह बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल कर विदेशी धरती कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर के साथ ही पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने भारत सरकार के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री का भी कार्यभार संभाला। भारत सरकार और मरणोपरांत 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रो. तारानाथ ने कहा कि छह दिसंबर 1956 को भारत रतन डाॅ. बीआर आंबेडकर ने महापरिनिर्वाण हासिल किया था। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब दुनिया के पांच सबसे पढ़े-लिखे लोगों में शुमार थे। नवभारत के निर्माण में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्होंने हमें संविधान के रूप में एक महान ग्रंथ
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गोविंद राम चलोत्रा, स्वर्ण सिंह, सेवानिवृत्त एक्सईएन ओम प्रकाश, बीआर बोगल, सुरेश कुमार, डाॅ. सोम राज, शामलाल, पूर्व सरपंच राजकुमार, पूर्व सीईओ दीना नाथ, पिंकी अत्री, ललिता देवी व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed