उधमपुर। भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके गैर सरकारी संस्था ‘जियो और जीने दो’ ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान तारिक शाह, सदस्य परवीन अख्तर, अंजू देवी, राजेश खजूरिया, आदि मौजूद रहे।
वहीं, प्रशांत पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में एमडी कुलदीप सलारिया की अध्यक्षता में डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें छात्रों सहित स्टाफ सदस्यों व शिक्षकों ने मुख्य रूप से भाग लिया। शिक्षक सुदेश कुमार ने कहा कि विश्व के सौ से भी अधिक देशों में आज भी बाबा साहेब का आदर व सम्मान किया जाता है। उन्होंने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से देश व समाज की बेहतरी के लिए काम करने का आग्रह किया। वहीं, वार्ड 5 में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर आंबेडकर जयंती मनाई गई।

उधमपुर: जियो और जीने दो की ओर से भी डॉक्टर बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई.- फोटो : UDHAMPUR