फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amarnathyatra jammu kashmir

घाटी जाने वाले वाहनों को उधमपुर में रोका गया

विज्ञापन
amarnathyatra jammu kashmir
उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाली वाहन। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बुधवार को रोक रोक कर वाहनों को घाटी की तरफ किया। जब अमरनाथ यात्रा कर वापस लौट रहे यात्रियों के वाहन गुजर रहे थेे घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा रखा गया। जब अमरनाथ यात्रियों के वाहन गुजर गए तो वाहनों केे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

जब से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई है तो तब से राजमार्ग पर घाटी जाने वाले वाहनों को रोक रोक कर छोड़ा जा रहा है। बुधवार दोपहर को जब दोपहर करीब तीन बजे अमरनाथ यात्रा कर वापस लौटे रहे यात्रियों के वाहन उधमपुर की सीमा में पहुंचे तो पुलिस ने घाटी जाने वाले वाहनों के जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। रोके जाने पर यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद जखैनी में रोके गए वाहनों की कतार लगने लगी।
विज्ञापन

देखते ही देखते जखैनी का इलाका रोके गए वाहनों में सवार यात्रियों से भर गया। सभी परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल आए और बार बार पुलिस से छोड़ने का समय पूछने लगे। गर्मी व उमस से परेशान होकर यात्री बाहर बैठने के लिए स्थान तलाश करने लगे। इस दौरान ट्रकों को संगूर, रठियान में रोक कर रखा गया था। रोके जाने के बाद ट्रकों के चालक भी काफी परेशान नजर आए। जब अमरनाथ यात्रियों के वाहन निकले गए तो पुलिस ने रोके गए वाहनों को बारी बारी से घाटी की तरफ रवाना किया। छोड़े जाने के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed