फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   amarnath yatra

राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले लिंक मार्ग कर दिए गए बंद

विज्ञापन
amarnath yatra
उधमपुर। श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले सभी लिंक मार्गों को सुबह छह बजे से बंद कर दिया और अमरनाथ यात्रा के जत्थे के गुजरने के बाद ही इन मार्गों को खोला गया। वहीं राजमार्ग पर भी दोपहर 12 बजे तक घाटी जाने वाले सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर रखा गया।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की तरफ से नए निर्णय लिए गए हैं। इसी को लेकर राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले लिंक मार्गों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। जब अमरनाथ यात्रा का आधिकारिक जत्था राजमार्ग से होकर गुजरेगा तो इस दौरान राजमार्ग के साथ जुड़ने वाले सभी लिंक मार्ग बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को भी पहले जत्थे के गुजरने से पहले ही सुबह करीब छह बजे सभी लिंक मार्ग बंद कर दिए गए। पुलिस की तरफ से इन पर तार लगाकर जवानों को तैनात कर दिया गया था। जब अमरनाथ यात्रियों का जत्था शहर व साथ लगते इलाकों से निकल गया, तो इन मार्गों को खोल दिया गया। जब तक मार्ग बंद रहे, तब तक लोग परेशान रहे। लोगों ने इसका विरोध भी किया। वहीं पुलिस का कहना था कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने राजमार्ग पर भी घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर रखा। जम्मू से निकले घाटी जाने वाले वाहन जब उधमपुर के जखैनी इलाके में पहुंचे, तो पुलिस ने इनको भी रोक दिया। इनमें काफी संख्या में अमरनाथ यात्रियों के भी वाहन थे। यह वह अमरनाथ यात्री थे जो बिना जत्थे के अमरनाथ यात्रा पर निकले थे।

रोके जाने पर यात्री वाहनों से बाहर निकल आए और आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करने लगे। दोपहर तक सैकड़ों वाहनों को जखैनी इलाके में रोका गया था। गर्मी के कारण यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे इनको आगे जाने की अनुमति दे दी गई, जिसके बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed