{"_id":"67feb2c00115a2021f0ec2e5","slug":"amarnath-yatra-registration-start-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122324-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पहले दिन 61 पुरुषों व 7 महिलाओं ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पहले दिन 61 पुरुषों व 7 महिलाओं ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
- श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई। शहर के धार रोड पर मौजूद डीसी कार्यालय के समीप मौजूद जम्मू-कश्मीर बैंक की मुख्य ब्रांच में बनाए पंजीकरण काउंटर पर पहले दिन कुल 68 लोगों ने पंजीकरण कराया।
सभी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी रखा गया है। उधमपुर से पंजीकरण कराने वालों में 61 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 13 लोग पहलगाम के रास्ते और शेष बालटाल से होते हुए श्री अमरनाथ गुफा तक यात्रा पूरी करेंगे। सभी यात्रियों को श्राइन बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत दी गई है। यात्रियों में पंजीकरण को लेकर जोश व उत्साह है लेकिन पंजीकरण को लेकर किसी तरह जल्दबाजी अथवा हड़बड़ाहट पहले दिन नजर नहीं आई।
लोग बारी-बारी से आकर पंजीकरण करा रहे थे। किसी तरह की भीड़ काउंटर पर नजर नहीं आई। बिना किसी परेशानी के मेडिकल सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज देकर यात्रियों ने पंजीकरण कराया और चेहरों पर मुस्कान लिए घरों को लौट गए। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह सिलसिला बैंक बंद होने तक जारी रहा।