{"_id":"62b74ea0aa89767be12627b5","slug":"amar-nath-yatra-udhampur-news-jmu2626759170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के लिए 28 स्थानों पर लगेंगे लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के लिए 28 स्थानों पर लगेंगे लंगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए 28 भंडारों की व्यवस्था होगी। टिकरी से चिनैनी नाशरी सुरंग तक हाईवे के किनारे भंडारे लगाए जाएंगे। यह भंडारे 24 घंटे चलते रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने लंगर समितियों को अनुमति दे दी है।
जिले में टिकरी से चिनैनी नाशरी सुरंग तक करीब 51 किलोमीटर लंबे हाईवे से अमरनाथ यात्रा निकलती है। जब कभी हाईवे बंद होता है तो जम्मू से रवाना किए अमरनाथ यात्रियों को उधमपुर में ही रखा जाता है। इस दौरान यात्रियों के खाने पीने का मुख्य साधन उधमपुर में लगाए गए भंडारे होते हैं। जम्मू के आधार शिविर से रवाना होने के बाद अमरनाथ यात्रा का जत्था सुबह का नाश्ता उधमपुर में ही करता है।
उधमपुर में हर वर्ष 25 से 30 भंडारे लगते हैं। इसके लिए प्रशासन अनुमति देता है, और पुलिस सुरक्षा की जिम्मेदारी लेती है। यात्रा शुरू होने के दिन नजदीक आने के साथ ही तैयारियां भी तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन के पास कुल 30 लंगर कमेटियों ने लंगर लगाने की अनुमति के लिए आवेदन किया है। पूरी जांच करने के बाद प्रशासन ने 28 कमेटियों को लंगर लगाने की अनुमति दी है। अनुमति मिलने पर कमेटियों ने लंगर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दो से तीन दिन के अंदर ये लंगर लग जाएंगे। इनके बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
-----
लंगरों में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
यात्रा के दौरान लंगरों में प्लास्टिक व पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है। लंगर समितियों को आदेश दिए हैं कि कोई भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेगा। लंगरों में कूड़ेदान की व्यवस्था करनी होगी, और सफाई व्यवस्था का पूरा ख्याल रखना होगा।
-----
उधमपुर में इन स्थानों पर लगेंगे लंगर
उधमपुर में बट्टलबालियां चौक, थर्ड बली नाला, संगूर नियर ग्रिड स्टेशन, बट्टलबालियां नियर भाजपा कार्यालय, हेर्थ पैलेस मांड वेस्ट, बड़ी बावली शिव मंदिर संगूर, रठियान, गोल मेला रठियान, मांड, रठियान डीपीएस के पास, मांड पूर्व, चंपैड़ी नियर पुराने केवी स्कूल के पास, मलाढ़, जखैनी काली माता मंदिर के पास, रठियान बाबा सहज नाथ मंदिर के पास, रठियान डीपीएस स्कूल के सामने, मांड महावीर मंदिर के पास, मंदिर किथर चिनैनी, मंथल, शिव मंदिर टिकरी, काली माता मंदिर के पास मिंदर जखैनी, रठियान डीपीएस के पास, नरसू धर्मथल, रठियान डीपीएस के पास, गरनई और महाकाली मंदिर टिकरी में लंगरों का आयोजन होगा।